#खेल #देश दुनिया #राज्य-शहर

IND vs SA, 1st ODI: विराट कोहली के 52वें शतक पर शोएब अख्तर हैरान — बोले, “उनपर किस्मत मेहरबान है”…

विराट कोहली के 52वें वनडे शतक ने क्रिकेट जगत को फिर एक बार रोमांचित कर दिया है। मैच में 135 रन की धांसू पारी खेलने के बाद कोहली की फिटनेस और क्लास देखकर शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भी हैरत में हैं।

शोएब अख्तर बोले — ‘किस्मत की देवी मेहरबान’

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कोहली की 135 रनों की पारी पर बड़ा बयान दिया है। PTV स्पोर्ट्स पर बोलते हुए उन्होंने कहा— “उनपर किस्मत की देवी मेहरबान है… वह शतक पर शतक लगाते रहें और भारत को इसी तरह मैच जिताते रहें।”
अख्तर ने कोहली की फिटनेस को लेकर भी कहा कि इस उम्र में ऐसा एथलेटिक प्रदर्शन बेहद कम देखने को मिलता है।

अफरीदी ने भी की खुलकर तारीफ

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद अफरीदी भी कोहली की रनिंग और फिटनेस से प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा—
“100 रन बनाने के बाद भी उनकी विकेटों के बीच रनिंग देखकर कहीं नहीं लगा कि वो सांस लेने के लिए रुके हों। वह एक परफेक्ट एथलीट हैं और ये प्रदर्शन पूरी तरह डिज़र्व करते हैं।”

वनडे में कोहली की अहमियत और भी बढ़ी

टी20 क्रिकेट से दूरी बनाने और आने वाले महीनों में कम वनडे मैच होने के कारण कोहली अब हर ODI को खास मानकर खेल रहे हैं। 36 साल की उम्र में भी उनकी स्थिरता चयनकर्ताओं को यह याद दिलाती है कि वह आज भी भारत के सबसे भरोसेमंद वनडे बल्लेबाज़ हैं।

कोहली की 135 रन की धमाकेदार पारी

पहले ODI में विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन ठोके। इसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 112 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए भारत को 349 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए 332 रन ही बना सकी और भारत ने मैच 17 रन से जीत लिया। कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *