#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

15 साल पुराने हत्याकांड में SC-ST कोर्ट का बड़ा फैसला14 आरोपियों को आजीवन कारावास…

अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र से जुड़े 15 साल पुराने बहुचर्चित हत्या के मामले में एससी-एसटी विशेष अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यह मामला 16 सितंबर 2010 का है, जिसकी रिपोर्ट परिवादी राजेंद्र सिंह ने थाना खेड़ली में दर्ज करवाई थी। गांव में पुराने रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपियों ने कथित तौर पर ग्रामीणों के विरोध के बावजूद रास्ते को जोत दिया, जिससे तनाव बढ़ गया।

विवाद बढ़ने पर गांव के लोगों ने रास्ते पर पत्थर गाड़कर उसे चिह्नित करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने इन पत्थरों को भी उखाड़कर फेंक दिया, जिसके बाद स्थिति और भड़क गई।

आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे, जबकि गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान रामस्वरूप ने दम तोड़ दिया था। इसी हत्या को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की लंबी सुनवाई के बाद आज फैसला आया है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *