#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

चोपानकी पुलिस की सर्तकता से टली 90 लाख की तांबा लूट, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड…

खैरथल-तिजारा जिले के चोपानकी थाना पुलिस ने अपनी सतर्कता और तेज कार्रवाई से 90 लाख रुपए के तांबे की बड़ी लूट को अंजाम होने से पहले ही नाकाम कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि खुद ट्रक का ड्राइवर ही था।

थानाधिकारी सतीश चौधरी ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि चोपानकी क्षेत्र की एक सुनसान लोकेशन पर खड़े ट्रक से कुछ लोग माल उतारने की कोशिश कर रहे हैं। टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां एक बोलेरो गाड़ी मिली। पुलिस को देखते ही अधिकांश आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवकी गुर्जर, निवासी दमालका (थाना हरसौरा) बताया। उसने कबूल किया कि ट्रक में करीब 90 लाख रुपए का तांबा भरा था और लालच में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी योजना बनाई थी। पुलिस अब आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *