#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: जटियाना फाटक पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत…

अलवर जिले के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जटियाना फाटक के पास हादसा हो गया, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही विजय मंदिर थाना के एएसआई निहाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक ने तीन जींस, एक शर्ट, जैकेट और कोट पहन रखा था। पुलिस का मानना है कि पहनावे और हालात के आधार पर वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है।

पहचान सुनिश्चित होने तक शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी तलाश रही है और मामले की जांच जारी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *