#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: बारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के खेड़ली सैयद गांव में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा महक घर पर अकेली थी। उसकी मौत से गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, महक के पिता सुभाष और उनकी पत्नी भिवाड़ी में अपनी बड़ी बेटी के बेटे होने पर गए हुए थे, जबकि महक का भाई मजदूरी पर गया था। इसी दौरान घर में अकेली रह गई महक ने चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी छात्रा के भाई और ताऊ को दी। दोनों मौके पर पहुंचे और महक को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *