#क्राइम #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर #सोशल

भिवाड़ी में पुलिस और गौ-तस्करों की भिड़ंत, फायरिंग के बीच चार तस्कर गिरफ्तार; कई फरार

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में बीती रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच जोरदार झड़प हो गई। तस्कर पिकअप वाहन में गायों को भरकर हरियाणा में गोकशी के लिए ले जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पीछा करते हुए आरटीओ ऑफिस के पास, यूआईटी थाना से करीब 200 मीटर दूर, पिकअप को रोक लिया।

गाड़ी रुकते ही तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी जवान को नहीं लगी। घटना के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। पुलिस ने हरियाणा के टाई गांव निवासी कुख्यात तस्कर राहुल और सोहिल, तथा नूंह के अनीश और तारीफ को मौके से पकड़ लिया।

पिकअप में भरी गई गायों को पुलिस ने कब्जे में लेकर गौशाला भेज दिया। झड़प में घायल तस्करों को भिवाड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी, जिस पर तस्करों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग की। पकड़े गए चारों आरोपियों में कुख्यात तस्कर राहुल के खिलाफ चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास और लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं।

एसपी ने यह भी बताया कि घटना में कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पिकअप वाहन बरामद कर लिया गया है, हालांकि हथियार अब तक नहीं मिले हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *