#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

गाजुकी पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा: शादी से पहले मोनू राजपूत और विष्णु गंभीर रूप से घायल, जयपुर रैफर…

अलवर सदर थाना क्षेत्र के गाजुकी पुलिया के पास देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोनू राजपूत और विष्णु राजपूत, दोनों निवासी गाजुकी, चिकानी से बाइक पर तेज रफ्तार में अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़े। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी साजिद खान ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि घायल मोनू राजपूत के घर में 22 नवंबर को उसकी बहन की शादी है, जिसके चलते घर में तैयारियां चल रही थीं। मोनू नल फिटिंग का कार्य करता है जबकि विष्णु फर्नीचर बनाने का काम करता है। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *