#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

बगड़ थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार…

अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र की बगड तिराया थाना पुलिस ने अपहरण और फिरौती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बदमाशों ने ठेकेदारी का झांसा देकर नशोपुर निवासी युवक को हरियाणा के बडकली बुलाया, जहां उसका अपहरण कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

रिपोर्ट मिलते ही एएसआई जगदीश मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने साइबर तकनीक की मदद से लोकेशन ट्रेस कर हरियाणा क्षेत्र में दबिश दी और फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को बंधक समेत पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में यूपी निवासी जितेंद्र और हरियाणा के मोहम्मद व जाकिर हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो भी जब्त कर ली है और आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *