#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

अलवर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बैंक मैनेजर पूजा जाट गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार…

अलवर के भगत सिंह सर्किल स्थित एचडीएफसी बैंक में सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत पूजा जाट गुरुवार सुबह अपनी स्कूटी से ऑफिस जा रही थीं। रास्ते में जब वह एनईबी थाना क्षेत्र के मंडी मोड़ के पास पहुंचीं, तभी एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पहिया सीधे पूजा जाट के कंधे पर चढ़ गया। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के दौरान पूजा जाट दर्द से चीखती रहीं, लेकिन आसपास मौजूद लोग घबराहट में तुरंत सहायता नहीं कर सके। सूचना मिलने पर लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके कंधे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें होने की पुष्टि की। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया है और जल्द से जल्द आरोपी टेंपो चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। एनईबी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *