#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #मनोरंजन #राज्य-शहर

सिलीसेढ़ झील से नहर प्रवाह का शुभारंभ, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान…

अलवर। सिलीसेढ़ झील से आज नहर खोलने का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता सुभाष चंद शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नीरज शर्मा, कनिष्ठ सहायक अमित मीणा, मेट श्रीराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में काश्तकार और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

नहर में जल प्रवाह शुरू होते ही किसानों ने रबी फसल की सिंचाई की तैयारी शुरू कर दी और विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई। किसानों का कहना है कि नहर में पानी आने से उनकी खेती की पैदावार बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ग्रामीणों का कहना:
“काफी समय से हम नहर खुलने का इंतजार कर रहे थे, अब फसलें समय पर सींच सकेंगे। इससे हमें बहुत राहत मिली है।”

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *