#क्राइम #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अमित बघेल की विवादित टिप्पणी पर सिंधी समाज का उबाल, खैरथल में निकली आक्रोश रैली और किया पुतला दहन…

खैरथल में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज में गहरा आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे पूज्य झूलेलाल मंदिर से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकजुट होकर रैली के रूप में निकले। जुलूस हेमूकालानी चौक से होते हुए रेलवे फाटक तक पहुंचा, जहां लोगों ने अमित बघेल के पुतले की जूतों-चप्पलों से पिटाई कर पुतला दहन किया। इसके बाद आक्रोशित समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए एडीएम शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंपा।

सिंधी पंचायत के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि ज्ञापन में अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *