#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: दोहरे हत्याकांड का आरोपी बेटा 48 घंटे में गिरफ्तार, रेवाड़ी से दबोचा गया…

अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के हादरहेड़ा गांव में अपने माता-पिता की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी बेटे ओमप्रकाश उर्फ ओमी को पुलिस ने मात्र 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हरियाणा के रेवाड़ी से पकड़ा है।

थानाधिकारी विजयपाल सिंह के अनुसार, 9 नवंबर को मृतक के बड़े बेटे मोरपाल उर्फ पप्पू ने थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका 26 वर्षीय भाई ओमप्रकाश, जो शराब का आदी है और पेंट का काम करता है, 8 नवंबर को जयपुर से गांव लौटा था। उसी रात नशे की हालत में उसने सोते हुए अपने माता-पिता के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

हत्या के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कीं। लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक के पैर से गायब चांदी के कड़े भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने कबूल किया कि वह अपने माता-पिता से अलग रहना चाहता था, लेकिन माता-पिता उसकी शादी होने तक अलग होने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने शराब के नशे में दोनों की हत्या कर दी और मौके से भाग निकला।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *