#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

अलवर रेलवे स्टेशन पर महिला की संदिग्ध मौत, परिवार चेन्नई मजदूरी के लिए जा रहा था…

अलवर जिले के नौगांवा क्षेत्र के अलावलपुर गांव से परिवार सहित मजदूरी के लिए चेन्नई जा रही एक महिला की सोमवार शाम अलवर रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चेन्नई मजदूरी के लिए निकला परिवार, अलवर स्टेशन पर घटी घटना

जानकारी के अनुसार, मृतका विष्णु देवी (60) पत्नी अमरनाथ निवासी अलावलपुर, नौगांवा अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ चेन्नई कपास तोड़ने के काम के लिए रवाना हुई थीं। सभी लोग दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकले और अलवर रेलवे जंक्शन पहुंचकर जयपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

प्लेटफॉर्म पर खाना खाने के बाद अचानक गिर पड़ीं महिला


परिवारजनों के अनुसार, शाम करीब साढ़े तीन बजे विष्णु देवी ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बैठकर खाना खाया। इसके कुछ ही देर बाद वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर दिनदयाल ने बताया कि विष्णु देवी के तीन बेटे पहले से चेन्नई में रहकर मजदूरी करते हैं।

पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *