#धार्मिक

Pandupol Bharthari Mela: पांडुपोल-भर्तृहरि मेले के लिए 180 स्पेशल बसें, जानें रूट और किराया

अलवर के पांडुपोल और भर्तृहरि धाम में लगने वाले लक्खी मेलों को लेकर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांडुपोल मेला 14 से 16 सितंबर तक आयोजित होगा। इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक बाबा भर्तृहरि का मेला लगेगा। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने 180 विशेष बसें तैयार की हैं। इनमें 120 बसें स्थानीय स्तर पर चलेंगी। वहीं, 60 बसें दूसरे डिपो से लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

120 स्थानीय और 60 बाहरी डिपो से बसें

मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा के अनुसार, स्थानीय स्तर पर 120 बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें मत्स्य नगर डिपो से 70 बसें लगाई गई हैं। इनमें 40 बसें अलवर और 30 बसें सरिस्का गेट से यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा राजगढ़ और टहला से भी बसों का संचालन किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए कोटपूतली, भरतपुर, तिजारा, लोहागढ़, वैशाली नगर और जयपुर डिपो से 60 अतिरिक्त बसें मंगाई गई हैं। जरूरत के अनुसार इन बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

अलवर से भर्तृहरि का किराया 20 रुपये

रोडवेज ने मेले के दौरान अलग-अलग रूट के लिए किराया भी निर्धारित किया है। यात्रियों को सफर से पहले किराए की जानकारी होना जरूरी है।

रूटनिर्धारित किराया
अलवर से भर्तृहरि20 रुपये
भर्तृहरि से अलवर20 रुपये
उमरी तिराहा से भर्तृहरि15 रुपये
भर्तृहरि से उमरी तिराहा15 रुपये
अलवर से उमरी तिराहा35 रुपये
उमरी तिराहा से अलवर35 रुपये
राजगढ़ से उमरी तिराहा35 रुपये
उमरी तिराहा से राजगढ़35 रुपये
सरिस्का से उमरी तिराहा11 रुपये
उमरी तिराहा से सरिस्का11 रुपये

17 से 19 सितंबर तक बदला रहेगा रूट

बाबा भर्तृहरि मेले के मुख्य दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 17 से 19 सितंबर तक अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशालगढ़ से भर्तृहरि के बीच का रास्ता आम यातायात के लिए बंद रहेगा।

इस दौरान रोडवेज बसों सहित अन्य आवश्यक वाहनों को कुशालगढ़ से नारायणपुर होते हुए निकाला जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मेले के दौरान बदले हुए रूट को ध्यान में रखकर यात्रा करें।

केंद्रीय बस स्टैंड पर 24 घंटे कंट्रोल रूम

श्रद्धालुओं और यात्रियों की सहायता के लिए अलवर के केंद्रीय बस स्टैंड पर 24 घंटे एक्टिव कंट्रोल रूम बनाया गया है। यात्री किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 0144-2338285 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा नटनी का बारा, कुशालगढ़ और सरिस्का गेट पर विशेष चेकपोस्ट लगाई गई हैं। रास्ते में बस खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए मोबाइल मैकेनिक टीम भी तैनात रहेगी। रोडवेज प्रशासन का लक्ष्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *