#राज्य-शहर

अलवर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी और तनाव बना कारण

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रताप बास में एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शुभम सेन के रूप में हुई है, जो पूर्व पार्षद स्वर्गीय सुरेंद्र सेन का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार, शुभम पहले राशन डीलर का काम करता था, लेकिन कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान उसका व्यवसाय बंद हो गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद वह टैक्सी चालक के रूप में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम शुभम ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुभम का बड़ा भाई दिल्ली में निजी नौकरी करता है, जबकि परिवार में उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *