#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे काम कर रहे मजदूर की कुचलकर मौत

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ट्रक के नीचे काम कर रहे एक 25 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ के दोगड़ी गांव निवासी शाहरुख पुत्र इसाक खान ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों के नीचे ग्रीस लगाने का काम करता था। सोमवार दोपहर वह एक ट्रक के नीचे ग्रीस लगा रहा था, तभी चालक ने बिना जानकारी के ट्रक स्टार्ट कर पीछे लेना शुरू कर दिया।

अचानक हुए इस घटनाक्रम में ट्रक का पहिया शाहरुख के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *