#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

राजगढ़ में कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, हर वार्ड में प्रत्याशी उतारने का ऐलान

राजगढ़ (अलवर)। आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मित्र विहार कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगीलाल मीणा मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर संपर्क कर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा गया।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव में हर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाएगा और टिकट पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका पर पिछले पांच वर्षों में विकास कार्य नहीं होने के आरोप भी लगाए गए।

बैठक को जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, अलवर जिला सह-प्रभारी माया सुवालका, जिला प्रभारी योगेश मेहता और कठूमर प्रभारी सुरेश पुछड़ी सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शिव सहाय मीणा, देवराज चेयरवाल, अशोक चाणक्य, मुंशीलाल भंडोडी, जगदीश सारसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *