#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में क्रेन की टक्कर से युवक की मौत, 3 दिन बाद हुई पहचान

अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित चिकानी के पास बिजली विभाग की क्रेन गाड़ी से हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। तीन दिन बाद मृतक की पहचान अशोक जाटव पुत्र भागचंद जाटव निवासी उदपूरी, बडौदामेव के रूप में हुई।

पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। गोविंदगढ़ के डिप्टी प्रधान मोहन लाल के अनुसार, अशोक जाटव निर्माणाधीन मकानों पर सेंटरिंग का काम करता था और किशनगढ़बास में एक साइट पर काम करने गया था। इसी दौरान चिकानी के पास यह हादसा हो गया।

बताया गया कि हादसे के समय अशोक अकेला था, जिसके कारण उसकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी और वह मानसिक तनाव में भी रहता था। उसकी एक बेटी है, जो उसकी मां के साथ रहती है।

फिलहाल पुलिस हादसे में शामिल वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *