#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में कार चोरी का फर्जी खेल बेनकाब, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

अलवर जिले में डाक विभाग की महिला कर्मचारी की कार चोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि जिस ड्राइवर पर महिला ने भरोसा कर कार की चाबी सौंपी थी, वही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर नरेंद्र (निवासी सूरजगढ़) ने योजना के तहत कार चुराकर अपने मामा के बेटे राहुल (निवासी लखनपुर, भरतपुर) को सौंप दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर बीमा क्लेम के जरिए लाखों रुपये हासिल करने के लिए चोरी की झूठी कहानी रचने की साजिश बनाई।

लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी की कार भी बरामद कर ली। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कार चोरी की शिकायत करने वाली महिला कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसकी जांच जारी है।

थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को महिला कर्मचारी ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को ड्राइवर की गतिविधियों पर शक हुआ, क्योंकि उसने पुलिस को सूचना देने से पहले ही बीमा कंपनी को चोरी की जानकारी दे दी थी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ड्राइवर ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *