#पॉलिटिक्स

जयपुर में BJP का विरोध मार्च, मदन राठौड़ के कांग्रेस पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली में पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के विरोध में बीजेपी सड़कों पर उतर आई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन हुआ, जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राठौड़ ने कहा कि बीजेपी संवाद और चर्चा के जरिए समाधान में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक फायदा उठाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बाधित कर रही है। उन्होंने पीएम आवास के बाहर धरने को संसदीय परंपराओं के खिलाफ बताया।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के नाम पर चलाया गया आंदोलन एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था। उनके मुताबिक, आंदोलन में बाहरी लोगों को शामिल किया गया और देश विरोधी नारे लगाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान मीडिया कर्मियों, खासकर महिला पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार हुआ, जिसकी बीजेपी ने निंदा की है।

वहीं, राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भारतीय इतिहास व महापुरुषों को उचित स्थान देने का काम किया है। बीजेपी का कहना है कि विपक्ष का विरोध राजनीतिक कारणों से प्रेरित है।

इसे भी पढ़ें –दिल्ली प्रदर्शन पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बु का बयान: ‘अराजकता फैलाने की कोशिश, इरादे नाकाम करने होंगे’

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *