#देश दुनिया #राज्य-शहर

रामगढ़ में छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज जांच और नीट पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग

रामगढ़ में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को युवा छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने रैली निकाली। मुख्य बाजार से शुरू हुई यह रैली उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां छात्रों ने एसडीएम सुभाष यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्रों के हाथों में तख्तियां और सामाजिक महापुरुषों के बैनर भी थे।

युवा छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से देशभर में आक्रोश है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, सख्त कानून बनाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें –अलवर में स्कूल से 3 छात्र लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *