अलवर में NSUI का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन
अलवर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर गुरुवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव विनोद जाटव, हार्दिक वर्मा, छात्र नेता दीपक वर्मा, करण वर्मा और इरफान कजोता ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री के पुतले फूंके और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
इसे भी पढ़ें – अलवर सहकारी समिति चुनाव निर्विरोध, संजय नरूका अध्यक्ष बने
उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ, जिसकी NSUI ने कड़ी निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में सूरज, शौकीन खान, दिलशाद खान, मोहित वाल्मीकि, विनीत, करण राजपूत, हेमंत गुर्जर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।