#राज्य-शहर

सिलीसेढ़ झील में डूबे युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान हादसा

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिलीसेढ़ झील में डूबे युवक का शव मंगलवार दोपहर कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान दिवाकरी निवासी सुरेश जाटव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम छह युवक झील में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सुरेश जाटव गहरे पानी में चला गया और आशंका है कि वह दलदल में फंस गया, जिससे बाहर नहीं निकल सका। साथियों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें – समलेटी बस बमकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी की सजा रद्द; मुख्य आरोपी का होगा दोबारा ट्रायल

सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह से शुरू हुए रेस्क्यू अभियान के बाद दोपहर में युवक का शव झील से बाहर निकाला गया। झील किनारे उसकी कपड़े मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि वह नहाने के दौरान ही डूबा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं सिलीसेढ़ झील में लगातार हो रही घटनाओं के चलते सुरक्षा व्यवस्था और गहरे पानी में नहाने को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

https://www.facebook.com/StvNews2006

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *