#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

NH-248A की बदहाली पर सियासत गरम, टीकाराम जूली ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

अलवर ग्रामीण क्षेत्र में NH-248A नेशनल हाईवे की खराब स्थिति अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है। थानागाजी से अलवर तक का सफर, जो पहले करीब एक घंटे में पूरा हो जाता था, अब दो से तीन घंटे में तय करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी सतह और अधूरा निर्माण वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी बन गया है, जिससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भर्तहरी धाम के दौरे के दौरान सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह हाईवे निर्माण कार्य भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है। जूली ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” के दावे की सच्चाई इस सड़क पर साफ नजर आती है।

इसे भी पढ़ें – राजगढ़ कॉलेज में स्टाफ कमी पर छात्रों का विरोध, एसडीएम को गेट पर टांगा ज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे कई बार पत्र लिख चुके हैं और मीडिया के जरिए भी ध्यान आकर्षित कर चुके हैं, लेकिन ढाई साल बाद भी हाईवे और पुलिया का काम अधूरा है। वहीं, करीब दो महीने बाद शुरू होने वाले प्रसिद्ध भर्तहरी महाराज मेले को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है।

जूली ने मांग की कि मेले से पहले सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कर हाईवे को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

https://x.com/stvnewsonline

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *