अलवर डकैती कांड का खुलासा: चारों आरोपियों की शिनाख्त परेड, वारदात का रीक्रिएशन
अलवर में सदर थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर के यहां घर में घुसकर हुई डकैती मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पुलिस ने घटनास्थल लेजाकर शिनाख्ति परेड निकाली और घटना का सीन रीक्रिएट किया , इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई ।
चार जुलाई की रात अलवर के सदर थाना क्षेत्र के शालीमार योजना में रहने वाले जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर घुसकर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर परिवार को बंधक बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था । थाना अधिकारी विजेंद्र कुमार के अनुसार, बदमाश रात के समय घर में घुसे और ऊपर की मंजिल पर पंखा लगाकर सो गए। सुबह करीब 6 बजे जब नीचे ग्राउंड फ्लोर के दरवाजे खुले तो सभी बदमाश अंदर घुस गए और सभी को एक कमरे में बंद कर लूट की वारदात को अंजाम दिया ।
शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से शहर में आक्रोश और हड़कंप मच गया , पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू की , रेंज आईजी राहुल प्रकाश भी अलवर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की , एसपी सुधीर चौधरी ने एएसपी मुख्यालय दीपक शर्मा और एएसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की और चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।
आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अनेकों मामले दर्ज है इन्होंने काफी शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, किसी तरह का कोई मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया और रेलवे लाइन की तरफ अपना बैग छुपा कर रखा और वारदात के बाद चोरी के माल का बटवारा कर कपड़े बदले और भाग निकले थे ।
आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों की शिनाख्ती परेड निकाली गई ताकि आमजन में भय कम हो और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम हो ।
यह भी पढ़ें –अलवर में GST अधिकारी के घर हाई-प्रोफाइल लूट का खुलासा, 600 CCTV खंगालकर 4 आरोपी गिरफ्तार