#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

अलवर में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना 24 मई की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी रात के समय बाड़े में बकरी देखने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पांच युवक—साहिल पुत्र अफसर, जुबेर पुत्र नसीर, शाजिद पुत्र कश्मीर, अकरम पुत्र जाकर और नौशाद—उसे जबरन उठाकर खेत में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद परिजन करीब दो घंटे तक किशोरी की तलाश करते रहे। बाद में वह खेत की मेढ़ पर रोती हुई मिली। घर लाने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद 26 मई को पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच सीओ सिटी अंगद शर्मा कर रहे है ।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *