#क्राइम #राज्य-शहर

सूने मकान में चोरी: ताला तोड़कर 30 तोला सोने के जेवरात ले उड़े चोर

खेड़ली कस्बे के वार्ड नंबर 7 स्थित कजोड़ी मोहल्ला में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 30 तोला वजनी सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार, रवि टांक पुत्र भगवान टांक सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी और परिजनों के साथ घर पर ताला लगाकर गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए थे। मंगलवार सुबह जब दंपति परिक्रमा कर वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर एक कमरे का ताला भी टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी से चोर सोने के चार चैन, पेंडल, कड़े, चार चूड़ियां और 16 अंगूठियां सहित करीब 30 तोला सोना चोरी कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद खेड़ली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *