#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में गर्मी और जल संकट को लेकर हाई लेवल समीक्षा, प्रभारी सचिव रवि जैन ने दिए जरूरी निर्देश

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे स्थित पंचायत समिति सभागार में स्वायत्त शासन विभाग के प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव रवि जैन ने जिले की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान रवि जैन ने आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से हीट स्ट्रोक की रोकथाम और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं पर फोकस किया।

प्रभारी सचिव ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट को लेकर प्रशासन की तैयारियों का आकलन किया गया।

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों के साथ विशेष चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी पेयजल की कमी नहीं होनी चाहिए और आमजन को समय पर पानी उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *