#राज्य-शहर

अलवर में ‘अटल हिंदू शक्ति’ की शुरुआत 9 जून से, मंगलवार को मांस-मछली दुकानें बंद रखने की अपील

अलवर शहर में आगामी 9 जून से ‘अटल हिंदू शक्ति’ नामक नई संस्था की शुरुआत की जा रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य हर मंगलवार को शहर के बूचड़खानों और मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के लिए जागरूकता फैलाना है। इस संदर्भ में संस्था पदाधिकारी दिनेश भार्गव , पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और तेज सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी ।

प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार का दिन हिंदू आस्था और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस दिन मांस और मछली की बिक्री बंद रखी जानी चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ‘अटल हिंदू शक्ति’ संस्था का गठन किया गया है, जो इस पहल को लागू कराने के लिए कार्य करेगी।

पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि संस्था सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए लोगों से सहयोग की अपील करेगी। वहीं कार्यकर्ता तेज सिंह ने बताया कि संगठन शहरभर में जनजागरण अभियान चलाएगा और व्यापारियों से स्वेच्छा से मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह किया जाएगा।

संस्था के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद पैदा करना नहीं है, बल्कि धार्मिक आस्था के सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता लाना है। इसके लिए आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें और अभियान चलाए जाएंगे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *