#देश दुनिया #राज्य-शहर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश , बंगाल चुनावो में जीत के बाद पहली बार अलवर आए चुनाव प्रभारी भूपेंद्र का हुआ अभिनन्दन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को अलवर के हसन खां मेवात नगर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परिवेदनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कर फरियादियों को सूचित किया जाए, ताकि उनके संतुष्टि स्तर में सुधार हो। साथ ही, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को जागरूक करने का आह्वान किया।

पश्चिम बंगाल विजय के बाद अलवर आगमन पर विभिन्न संगठनों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास को जनता का समर्थन मिला है। उन्होंने सभी के सहयोग से अलवर के समग्र विकास का भरोसा जताया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *