#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

बंगाल में भाजपा की जीत सत्य और सनातन की विजय: बालकनाथ योगी, भूपेंद्र यादव की भूमिका को बताया निर्णायक

अलवर। तिजारा विधायक महंत श्री बालकनाथ योगी ने रविवार को हसन खां मेवात नगर स्थित बाबा मस्तनाथ जनसेवनम् भवन में आमजन और आगंतुकों से मुलाकात की। सुबह 8 से 10 बजे तक चले इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मीडिया से बातचीत भी की।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बालकनाथ योगी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल भाजपा और एनडीए गठबंधन के लिए ही नहीं, बल्कि देश की उन्नति और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इस जीत को सत्य, सनातन और प्रधानमंत्री के विकासवादी विजन की विजय बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल में पहले कम्युनिस्ट और फिर टीएमसी शासन के दौरान जनता को अत्याचारों का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, हिंदू सनातन परंपरा के लिए यह शासनकाल चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि जनता की पीड़ा को समझते हुए संघ के स्वयंसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक लगातार मेहनत कर प्रधानमंत्री के विकास और राष्ट्र उत्थान के विजन को घर-घर तक पहुंचाया।

बालकनाथ योगी ने यह भी कहा कि इस संघर्ष में कई कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। अंततः जनता ने बदलाव का निर्णय लिया और भाजपा को समर्थन देकर नई दिशा देने का कार्य किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया, जिसका परिणाम ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया। योगी ने कहा कि इस जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल की हर विधानसभा में अलवर का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *