#क्राइम #राज्य-शहर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो पलटी, एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर घायल

अलवर जिले में पिनान के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायलों को पिनान के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल परिवार स्कॉर्पियो गाड़ी से गाजियाबाद से उज्जैन भगवान के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में अंशु, कनक, आदेश, रामिका और अनमोल को चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *