#धार्मिक #राज्य-शहर #सोशल

भिवाड़ी में तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

भिवाड़ी में तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में जगह-जगह सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इसी क्रम में जिंदल एल्युमिनियम लिमिटेड के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस अवसर पर प्लांट हेड आशीष गोयल, हिमांशु गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, नवीन पंत, महेश गर्ग सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी द्वारा राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर विधायक का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान, जिला मंत्री कंचन तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश त्यागी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे शहर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक सरोकार और सेवा भाव की झलक देखने को मिली।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *