#Uncategorized

खेड़ली में 12वीं साइंस का शानदार रिजल्ट: आस्था जैन 98% के साथ चमकी, कई छात्रों ने 96% से ऊपर अंक लाकर बढ़ाया मान

अलवर जिले के खेड़ली में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार सुबह 10 बजे घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खेड़ली के एक निजी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की छात्रा आस्था जैन ने साइंस वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ डीजे-बाजे के साथ आस्था के घर पहुंचा, जहां माल्यार्पण, साफा बंधन और मिठाई खिलाकर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आस्था की माता हेमलता जैन और पिता विपिन उर्फ बंटी जैन का भी सम्मान किया गया।

वहीं, विद्यालय की ही छात्रा साक्षी तिवाड़ी (निवासी खदराया) ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खेड़ली क्षेत्र में टॉप किया। विद्यालय स्टाफ ने साक्षी का भी माल्यार्पण, साफा बंधन और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों में आदित्य (पुत्र चरण सिंह) ने 96.80%, ध्रुव सैन (पुत्र हितेश सैन) ने 96.60%, छायांशुदीप (पुत्र रमन) ने 96.60%, अक्षिता शर्मा ने 96.00% और नमन खंडेलवाल (पुत्र मनोज कुमार) ने 96.20% अंक प्राप्त किए। इन सभी विद्यार्थियों का भी विद्यालय द्वारा सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *