खेड़ली में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर चांदी के सिक्कों समेत कीमती सामान पार
अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में नवोदय स्कूल के पास स्थित एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के घर को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित विक्रम मीणा दिल्ली में डीटीसी में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता बनय सिंह डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं। विक्रम की पत्नी झुरहरा में सरकारी शिक्षक हैं। 23 मार्च को विक्रम अपनी ड्यूटी के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे, वहीं उनके पिता भी परिवार के पास झुरहरा चले गए, जिससे घर कई दिनों तक सूना पड़ा रहा।
इस दौरान चोरों ने पहले मकान की रेकी की और मौका पाकर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर के दोनों कमरों के ताले तोड़कर सामान को बिखेर दिया। चोर घर में रखे करीब 30 चांदी के सिक्कों सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
29 मार्च को पड़ोसियों ने विक्रम को फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार खेड़ली पहुंचा, जहां घर के अंदर का नजारा देखकर वे स्तब्ध रह गए—सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे हुए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी