#Uncategorized

छेड़खानी के आरोप में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ढाड़ोली गांव में छेड़खानी के आरोप को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार गांव की ही एक महिला ने अपने भाई सुनील दीवान समेत आगरा से कुछ लोगों को बुलाया। आरोप है कि इन लोगों ने प्रवीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत गोविंदगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मामला एक युवती से कथित छेड़खानी से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *