#क्राइम #राज्य-शहर #सोशल

अलवर केंद्रीय कारागृह में सुरक्षा चूक, वार्ड से 4 मोबाइल और गांजा बरामद

अलवर केंद्रीय कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-1 में अचानक किसी वस्तु के गिरने की आवाज सुनाई देने पर ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान वार्ड के शौचालय के पास झाड़ियों के निकट एक संदिग्ध पैकेट मिला। रात्रि गश्त अधिकारी की मौजूदगी में जब पैकेट को खोला गया तो उसमें चार कीपैड मोबाइल फोन और करीब 2 ग्राम गांजा जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। सभी मोबाइल फोन बिना सिम के पाए गए।

बरामद सामग्री को नियमानुसार सील कर जब्त किया गया और पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। जेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए तुरंत शहर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने कारागार अधिनियम की धारा 42 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *