#Uncategorized

नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास में आरोपी को 30 साल की सजा

अलवर की पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश ने प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को 30 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला अप्रैल 2025 का है।

मुख्य लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने प्रतापगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार लोकेश नामक आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपी ने एक बार पीड़िता को जहर देकर मारने का भी प्रयास किया। पुलिस जांच के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया।

मंगलवार को अदालत ने आरोपी को 30 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई, साथ ही उस पर आर्थिक दंड भी लगाया गया।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *