#देश दुनिया #सोशल

कोटपुतली के नीमराना में ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

राजस्थान के कोटपुतली जिले के नीमराना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आज तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई और कुछ ही देर में धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं।

यह फैक्ट्री वाहनों के एयर कंडीशनर और अन्य पार्ट्स बनाने का काम करती थी। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना, बहरोड़ और आसपास के इलाकों से फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

#image_title

करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है, लेकिन अभी भी पूरी तरह से बुझाने का काम जारी है। आग की भयावहता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य में काफी समय लग रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अच्छी बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *