#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #बिजनेस #राज्य-शहर

गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं से सीधे लिया फीडबैक

DM ALWAR

अलवर

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय देते हुए रसद विभाग की टीम के साथ शहर की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अल्कापुरी स्थित अम्बेश गैस एजेंसी और मालवीय नगर स्थित मॉर्डन गैस एजेंसी पहुंचकर एलपीजी गैस सिलेंडरों के स्टॉक, बुकिंग और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने एजेंसियों में सिलेंडर की उपलब्धता, उपभोक्ताओं की बुकिंग संख्या, डिलीवरी की स्थिति और वेटिंग पीरियड की जानकारी ली। अम्बेश गैस एजेंसी में 9 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जा चुके थे, जबकि 10 और 11 मार्च की बुकिंग की डिलीवरी जारी पाई गई। यहां बुकिंग का वेटिंग पीरियड करीब 5 दिन मिला।

#image_title

वहीं मॉर्डन गैस एजेंसी में 13 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए थे तथा यहां वेटिंग पीरियड लगभग 3 दिन पाया गया। जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सरकार के नए नियमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्ति के 45 दिन बाद तथा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग करा सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी सीधे संवाद कर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है।

#image_title

जिला कलक्टर ने उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के आसान माध्यमों की जानकारी भी दी। भारत गैस के लिए व्हाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल 7710955555 और आईवीआरएस 7715012345 पर बुकिंग की जा सकती है। इंडेन गैस के लिए व्हाट्सएप 7588888824, मिस्ड कॉल 8454955555 और आईवीआरएस 7718955555, जबकि एचपी गैस के लिए व्हाट्सएप 9222201122, मिस्ड कॉल 9493602222 और आईवीआरएस 8888823456 के माध्यम से बुकिंग की जा सकती है।

इस दौरान एडीएम शहर बीना महावर, जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा और प्रवर्तन अधिकारी बनवारी लाल शर्मा सहित रसद विभाग की टीम मौजूद रही।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *