#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर के दादर गांव में ईंट भट्टे पर कब्जे को लेकर दबंगों का हमला, महिला मजदूर गंभीर घायल…

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के दादर गांव में एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर कब्जे की नीयत से दबंग परिवार के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठियों और कुल्हाड़ी से किए गए इस हमले में कई मजदूर घायल हो गए, जबकि एक महिला मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना क्षेत्र के दादर गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों पर पड़ोस में रहने वाले दबंग परिवार के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भट्टे के कब्जे को लेकर भट्टा मालिक और स्थानीय लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने भट्टा खाली कराने के इरादे से मजदूरों पर हमला बोला।

हमलावर लाठियों और कुल्हाड़ी से लैस थे। हमले में भरतपुर निवासी अनार देवी पत्नी सुंदर जाटव के सिर पर गंभीर चोट आई। वह फिलहाल दादर गांव में ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रही थी। मारपीट में अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला सामान्य चिकित्सालय अलवर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार जारी है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

हमले में घायल महिला ने बताया
“हम लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक हमला कर दिया… लाठी-कुल्हाड़ी से मारा… हमें जान से मारने की नीयत थी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *