#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

कश्मीरी गेट के पास वकील पर फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा गुट ने ली जिम्मेदारी…

सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आया हमले का दावा

दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी के पास गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से जुड़े वकील दीपक खत्री की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गुट ने सोशल मीडिया के जरिए ली है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि वकील गैंग से जुड़ी गतिविधियों में कथित तौर पर भूमिका निभा रहा था और उसे आगे से ऐसा न करने की धमकी दी गई है।

#image_title

हमले में एक व्यक्ति घायल, हालत स्थिर

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:10 बजे मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास एक कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। कार में कुल पांच लोग सवार थे। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

कश्मीरी गेट थाने में मामला दर्ज

घटना के बाद वकील दीपक खत्री की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (आपराधिक षड्यंत्र) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज सहित तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

हमलावरों की संख्या पर अलग-अलग बयान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार में सवार लोगों ने हमलावरों की संख्या को लेकर अलग-अलग बयान दिए हैं। इस कारण हमले में शामिल आरोपियों की सही संख्या को लेकर जांच जारी है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है।

पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वकील दीपक खत्री को पहले भी धमकी भरे संदेश मिल चुके थे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *