#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर के अस्पताल परिसरों में संत निरंकारी मंडल का स्वच्छता अभियान, वन मंत्री संजय शर्मा ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता–जल संरक्षण का संदेश

अलवर में संत निरंकारी मंडल की ओर से “स्वच्छ वन मुहिम” और “प्रोजेक्ट अमृत” के तहत सामान्य चिकित्सालय, शिशु चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने स्वयं झाड़ू लगाकर किया और स्वच्छता व जल संरक्षण का संदेश दिया।

इस अभियान में चिकित्साकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई। अमृतसर से आए सेवादारों सहित करीब 250 सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ सफाई कार्य किया। अस्पताल परिसरों में फैले कचरे को एकत्र किया गया, नालियों की सफाई की गई और आमजन को स्वच्छता, जल संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

सेवादार राजाराम गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल बाहरी गंदगी हटाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच और मन की नकारात्मकता को भी दूर करना है। संत निरंकारी मंडल का मानना है कि मन की स्वच्छता के साथ-साथ आसपास के वातावरण की सफाई भी जरूरी है, तभी समाज और पर्यावरण में संतुलन बना रह सकता है।

अभियान के दौरान स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े संदेशों का प्रसार किया गया। अस्पताल प्रशासन और आमजन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण के निर्माण को बढ़ावा मिलता है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *