#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

भिवाड़ी में औद्योगिक इकाई पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 195 कट्टे यूरिया जब्त

अलवर, 20 फरवरी।
कृषि विभाग ने कृषि ग्रेड यूरिया के औद्योगिक उपयोग की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवाड़ी स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। संयुक्त निदेशक श्री पी.सी. मीणा के निर्देशन में सहायक निदेशक श्री पवन यादव एवं कृषि अधिकारी श्री पूरण यादव की टीम ने ऐकाक्ष पॉलिमर्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में 195 कट्टे संदिग्ध यूरिया पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही यूरिया के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

यदि जांच में यूरिया कृषि ग्रेड पाया जाता है, तो संबंधित फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कृषि यूरिया के दुरुपयोग पर रोक लगाने की दिशा में सख्त संदेश गया है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *