#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

राजस्थान के भिवाड़ी मेंअवैध रूप से संचालित-पटाखा फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जल गए है, उनके शव निकाल लिए गए हैं। 1 मजदूर अब भी फंसा हुआ बताया जा रहा है

घटना के समय करीब एक दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है।

खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटी हुई है

शव बुरी तरह जल गए हैं। कई शवों के कंकाल भर बचे हैं। बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में इकट्ठा किया।

मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *