#देश दुनिया #राज्य-शहर

50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान उर्फ सरकार गिरफ्तार, बहरोड़ टी-पॉइंट पर नाकाबंदी में दबोचा…

अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान उर्फ सरकार को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा।

सुधीर चौधरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) काँबले शरण गोपीनाथ और वृत्ताधिकारी उत्तर शहर अंगद शर्मा के सुपरविजन में वैशाली नगर थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपी पर जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसपी ने बताया कि आरोपी फिरोज खान उर्फ सरकार, निवासी मस्जिद के पीछे कमलखा का बास, थाना वैशाली नगर, लूट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। वह थाना वैशाली नगर में दर्ज प्रकरण संख्या 266/2025 में फरार था।

पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर बहरोड़ टी-पॉइंट पर नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी एक हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ एनईबी, कोतवाली, राजगढ़ और वैशाली नगर थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई में वृत्ताधिकारी उत्तर शहर, थाना प्रभारी वैशाली नगर, डीएसटी प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। कांस्टेबल जान मोहम्मद और रामु की विशेष सक्रियता भी सराहनीय रही।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उससे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका अंगद शर्मा, आरपीएस, वृत्ताधिकारी वृत्त उत्तर शहर, अलवर की रही। उनके निर्देशन में निम्न अधिकारियों एवं कार्मिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया—

गुरुदत्त सैनी, पुनि., थानाधिकारी, थाना वैशाली नगर, अलवर, धीरेन्द्र सिंह, उनि., प्रभारी डीएसटी, जिला अलवर, काशीराम, सउनि., थाना वैशाली नगर, अलवर, कासम खांन, सउनि., डीएसटी, जिला अलवर, जान मोहम्मद, हैड कांस्टेबल नं. 452, डीएसटी, कान्हा राम, कांस्टेबल नं. 2140, डीएसटी, समुन्द्र, कांस्टेबल नं. 2140, डीएसटी, रामू, कांस्टेबल नं. 2089, रिजर्व पुलिस लाइन, अलवर, जवहरी लाल, कांस्टेबल नं. 560, कार्यालय वृत्त उत्तर शहर, अलवर, पुष्पेन्द्र, कांस्टेबल नं. 672, थाना वैशाली नगर, अलवर ,रिजवान, कांस्टेबल नं. 534, थाना वैशाली नगर, अलवर

नोट: उक्त कार्रवाई में श्री जान मोहम्मद, हैड कांस्टेबल नं. 452 एवं श्री रामू, कांस्टेबल नं. 2089 की विशेष भूमिका रही।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *