#देश दुनिया #राज्य-शहर

विजय चौक पर सेवा तीर्थ के सामने भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक पलटी…

राजधानी दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र विजय चौक पर स्थित सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स के सामने शुक्रवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद एक कार सड़क पर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


आर्मी की गाड़ी से टकराकर पलटी दूसरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल दो वाहनों में से एक भारतीय सेना से जुड़ी बताई जा रही है, जबकि दूसरी कार पर ‘कांग्रेस भारत सरकार’ लिखा हुआ था। टक्कर के बाद दूसरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना के समय सड़क पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली और संबंधित एजेंसियों को सूचना दी।


ड्राइवर ने बताया कैसे हुआ हादसा

इनोवा कार के चालक के अनुसार, वह लगातार हॉर्न दे रहा था, लेकिन दूसरी कार अचानक सामने आ गई और टक्कर हो गई। चालक ने बताया कि हादसे के समय वह कार में अकेला ही मौजूद था।


राहत की बात: कोई गंभीर रूप से घायल नहीं

हालांकि हादसा काफी गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया।


हाई सिक्योरिटी इलाके में हादसे से बढ़ी सतर्कता

नई दिल्ली के इस अति-सुरक्षित क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में विस्तृत जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *