#देश दुनिया #राज्य-शहर

चार श्रम संहिता बिलों के विरोध में अलवर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, केंद्रीय बस स्टैंड पर श्रमिक संगठनों का धरना

अलवर

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चार श्रम संहिता (लेबर कोड) बिलों और मनरेगा से जुड़े प्रावधानों के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत अलवर में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन, आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज यूनियन सहित अन्य संगठनों ने प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत केंद्रीय बस स्टैंड पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एटक के प्रदेश सचिव हरिओम चुग, जिला अध्यक्ष राजकुमार बक्शी तथा आरसीटू के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिता बिल लागू किए हैं, जो उनके अनुसार मजदूरों और किसानों के हित में नहीं हैं। उनका आरोप है कि इन नए प्रावधानों से श्रमिक वर्ग की स्थिति और अधिक कमजोर होगी तथा पूंजीपतियों को अधिक अधिकार मिलेंगे।

नेताओं ने कहा कि इन कानूनों के विरोध में देशभर में हड़ताल और भारत बंद का आह्वान किया गया है। उसी के तहत अलवर में भी प्रदर्शन कर दो घंटे का धरना दिया गया। सभी श्रमिक संगठनों ने मांग की कि मजदूरों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन बिलों को तत्काल वापस लिया जाए।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *