चार सूत्रीय मांगों को लेकर एलआईसी कर्मचारियों की हड़ताल, निजीकरण के विरोध में मोती डूंगरी कार्यालय पर प्रदर्शन
ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को एलआईसी कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल की और मोती डूंगरी स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और एलआईसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को 1995 की पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा, जो उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार एलआईसी के निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है और संस्था के शेयर अन्य कंपनियों को बेचे जा रहे हैं, जिससे एलआईसी की स्वायत्तता और सार्वजनिक स्वरूप पर असर पड़ सकता है।
यूनियन नेताओं ने सरकार से उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद की मांग की। संजय अरोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।