#देश दुनिया #राज्य-शहर

माचाड़ी के पास सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत…

राजगढ़ (अलवर)। माचाड़ी गांव के समीप मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के रिश्तेदार सुखराम मीणा ने बताया कि हिंगोटा निवासी जगराम मीणा ट्रैक्टर में प्याज भरकर अलवर बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान माचाड़ी गांव के पास उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जगराम मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।

राजगढ़ पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *